हमारे गाम, सरिसब पाही में मेरे घर के सामने सड़क के दूसरी तरफ एक वाचनालय हुआ करता है. नाम महामहोपाधयाय सर डा गंगानाथ झा वाचनालय.बहुत पुरानी संस्था है. आजादी से बहुत पहले की. एक रीडिंग क्लब के रूप में इसकी शुरुआत हुई थी. गाम के बुजुर्ग और कर्मठ लोगों ने आरंभ किया था यह परिपाटी. प्रेरणा कहां से आयी यह तो नहीं कह सकता लेकिन यही लोग गाम में स्कूल, कॉलेज और हस्पताल बनबाने में भी रहे. रीडिंग क्लब इनमें से ही एक के घर के एक कमरे से शुरु हुआ. बाद में दरभंगा महापाज से अनुरोध पर जमीन भी मिला जहां यह आज जर्जर अवस्था में है. जगह बदला तो नाम भी बदला. गांव के प्रसिद्ध विद्वान महामहोपाधयाय डा सर गंगानाथ झा का नाम पड़ा इसे. आज चंद उत्साही ग्रामीण इसको सक्रिय बनाने की मुश्किल कवायद में लगे हुए हैं.. आज महामहोपाधयाय डा. झा की पुन्यतिथी के अवसर पर एक छोटा सा कार्यक्रम था मैं भी सिरकत करने गया. मन में झेंप के साथ. वे मुझे इतिहासकार मान गंभीर बातों की अपेक्षा कर रहे थे. मैं अपने को एक गमैये के तौर पर देख रहा था. और, वह भी अपनी अपूर्णता में लथपथ एक ऐसा संबंध जिसे अधिक से अधिक फ्लीटिंग ही तो कहा जा सकता है. आज हैं कल नहीं. फ्लर्ट करता हुआ सा नाता.
मेरा बचपन यहां से तीस किमी नजदीक दरभंगा मे बीता. जब गॉंव आता तो वाचनालय आकर्षित करता. महाराजी पोखर के उत्तर पूर्बी महार पर ऊंचाई में स्थित इकलौता इमारत.सन् अस्सी के शुरुआत की बात मैं कर रहा हूं. संस्था अपने अवसान पर थी. लेकिन शाम को लोग बाग जुटा करते. कुछ खेल कुद कभी कभार बृहत आयोजनो का होना भी मेरी स्मृति में शेष है.यहीं शायद सबसे पहले मैंने शाखा लगते हुए भी देखा किया था. पर, जिस कोतुहल की याद जोरदार है वह इसके वाचनालय होने को लेकर है. पुस्तकालय या लाइब्रेरी क्यों नहीं, वाचनालय क्यों?
आज जब सोचने बैठा तो पुस्तकालय को केंद्र में रख लिखी गयी एक उपन्यास, उम्बर्तो इको का 'नेम ऑफ द रोज' और जादुई यथार्थवाद के पुरोधा खोर्खे लुई बोर्खेई की लधु कहानी 'लाइब्रेरी ऑफ बेबल' की ओर मन चला गया. नेम ऑफ द रोज पुनर्जागरण धर्मसुधार के युग की पृष्टिभूमी पर लिखे गये इटली के एक मठ की कहानी है जहां प्रतिदिन एक भिक्षु अंतेवासी की हत्या हो रही होती है.तहकीकात वहां के विशाल लाइब्रेरी की ओर ले जाते हैं अंत में पता चलता कि राज उस लाइब्रेरी के अफ्रीकी सैक्सन के एक खास किताब के पन्नो में छुपा हुआ है. तर्क और विश्वास , आस्था और जिग्यासा की जद्दोजहद में ग्यान और सत्ता के समीकरण अदभुत रुप में हमारे सामने आते हैं यहां इस लाइब्रेरी में हो रही हत्याओं के जरिये.
ऐतिहासिकता लिये हुए इस लाइब्रेरी से बहुत अलग दुनिया है बोर्खेई के लाइब्रेरी ऑफ बेबल की. यहां एक ऐसा अदभुत लाइब्रेरी है जिसमे वे सारी किताबें हैं जो दुनिया में उपलब्ध है. जो यहां नहीं वह कहीं नहीं. इतना ही नहीं यहां महज किताबें नहीं उन किताबों की भाषाएं और ग्यान के तमाम कोड भी हैं. मतलब जो यहा नही वह दुनिया में ही अस्तित्व में नहीं. यह एक ऐसा लाइब्रेरी है जो कल्पनातीत है लेकिन जिसकी आकांक्षा हर बाल मन पुस्तकालय में प्रवेश करते हुए करता है. जब बचपन में हम लाइब्रेरी जाते तो सोचते यहा हमारे हर सबाल का जबाब होगा. पुस्तकालय ग्यान का अकुट भंडार. लेकिन स्वस्थ समाज के लिये महज किताबी ग्यान पूर्ण नहीं. ग्यान की साझेदारी भी जरूरी. इसलिये रीडिंग क्लव. मन के साथ शरीर को भी तंदुरूस्त रखना होगा. इसलिये भी पुस्तकालय को केंद्र में रखते हुए भी एक ऐसे स्थान की परिकल्पना जहां खेलकुद और बिचार और ग्यान सबका आदान प्रदान हो सके. गाम और इसके समाज की प्रगति के लिये. जो, आज जर्जर हो चुका है. नव उत्थान की आस संजोये. जद्दोजहद करता समय के थपेड़े से.
Wednesday, November 18, 2015
गांव का वाचनालय / Library and the old reading club of my village
गांव का वाचनालय / Library of my village

Friday, October 30, 2015
दरभंगा, मैथिली और हिंदी: सफर की शुरुआत
मेरा जन्म बिहार के मधुबनी जिला के एक गॉंव सरिसब पाही में हुआ लेकिन बचपन दरभंगा में बीता. उन दिनों दरभंगा मेरे लिये शहर था. बहुत बाद में जब अपने उस शहर से दूर जाता गया और जब वह सपने में धीरे धीरे अधिकाधिक आने लगा तो उस दरभंगा के लिये एक छोटे से शहर की अभिव्यक्ति दिमाग में घर कर गयी. पिता प्रोफेसर हुआ करते थे और घर में खुब सारी किताबें हुआ करती थी. अंग्रेजी की दो अखबारें आया करती: एक पटना से प्रकाशित और दूसरी दिल्ली से एक दिन की देरी से आने बाला टाइम्स ऑफ इंडिया. पत्रिका में इलस्ट्रेटेड विकली आया करता और साथ में रिडर्स डायजेस्ट. हिंदी साहित्य की किताबें पिताजी के उस घर में नहीं हुआ करती, मैथिली की उपस्थिती भी छापे की अक्षरों के रूप में होने का याद नहीं ही आता है.लेकिन घर में मैथिली के अतिरिक्त और कोई दूसरी भाषा बोली नहीं जाती.उस लड़कपन के दौर में हिंदी बोलने को उसी कदर अभिजात्यता की अभिव्यक्ति समझा जाता जैसे बाद के मेरे किशोरवय में अंग्रेजी बोलने को.
घर से भाई बहन स्कूल जाया करते थे. मैं सबसे छोटा था और स्कूल जाने को किसी विशेषाधिकार की मानिंद मानता था. जिद बढ़ने लगी तो बहन अपने साथ मुझे भी स्कूल ले जाने को तैयार हो गयी. अगली जनवरी में मेरे भी विधीवत दाखिले की बात हो गयी. तब तक धाख छुड़ाने के लिये मुझे भेजा जाने लगा. मैं उत्साह से नयी दुनिया जाता,लड़कों के बैंचों की कतार में सबसे पीछे के खाली बैंच पर चुपचाप बैठे टुकुड़ टुकुड़ समय गुजारा करता. घर आकर ढ़ेर सी कहानियां हुआ करती, सबको पड़ेसान करने के लिये. एक हसीन कहानी तो साथ रही अब तलक, उन दिनों की खुबसूरत याद के साथ. पर, उसकी खुबसूरती लिखने की इजाजत नहीं देती. फिर कभी.
पांच साल से तीन महीने पहले प्रेपरेटरी बी में मेरा दाखिला हो गया. पब्लिक स्कूल में. एक ही पब्लिक स्कूल थे शहर में उन दिनों. लहेरिया सराय में 'बड़े घरों के बच्चों' के लिये एक अंग्रेजी स्कूल जरूर था. बाद में जब पब्लिक स्कूलों की संख्या बढ़ी और हमारे स्कूल की एक और शाखा शहर से कुछ दूर बसते नये मोहल्ले बेला में खुली तो हमारे स्कूल को पब्लिक स्कूल, लालबाग या पानी टंकी की पहचान से भी नवाजा गया. पर, वह बाद की बात है.
अभी तो स्कूल में दाखिला से पहले घर में चर्चा का एक कोना यह भी था कि स्कूल में मैथिली से काम नहीं चलेगा. वहां केवल और केवल हिंदी ही बोलना होगा नहीं तो नाम काट दिया जायेगा. .
स्कूल जाने लगा और हिंदी कैसे बोलने लगा यह स्मृति का अंग कभी नहीं बन पाया. इतना तो याद है कि मैथिली से हिंदी बोलने के सफर में किसी मुश्किलात का कभी सामना नहीं करना पड़ा. यह स्वत: ही होगया. वैसे जहां तक हिंदी भाषा लिखने और सीखने की बात है तो वहां कई गतिरोध रहे हैं. आज भी मुझे पूरा अहसास है कि मुझे लिखना नहीं आता. वर्तनी और व्याकरण तो खैर माशा अल्लाह! ह्रस्व इ और दीर्घ ई , उ और ऊ, स्त्रीलिंग और पुलिंग सभी विभाग मेरे लिये युद्ध के मैदान ही अब तक हैं और मैं शुरू से एक थके हारे सिपाही की तरह ही इस मैदान पर रहा. अब भी स्थिती कुछ बदली नहीं. हमेशा ही साहित्य के पर्चे में अंक बहुत कम आये. जब दिल्ली आया और कुछेक अभिजात्यों के साथ काम करने लगा तो वो मेरे श के स कहने का बहुत माखौल भी उड़ाया करते.
खैर, वो मेरी जिंदगी के बहुत शुरूआती दिन थे.. उन दिनों मेरे लिये मैथिली घर परिवार की, दुकान और सड़क की भाषा थी, अंग्रेजी सूचना और ग्यान विग्यान की, और हिंदी शिक्षा एवं स्कूल की भाषा हुआ करती. अभी मेरे लिये एस सी बेदी के साल लपेटे फोटो की मनोज पाकेट बुक्स और बेताल, मैंनड्रेक, बहादुर और फ्लैस गौर्डन जैसे नायकों के इंद्रजाल कॉमिक्स की दुनिया का सफर शेष था...हां,संभव है कि पराग, नंदन, लोटपोट और चंदा मामा बहुत दूर नहीं रहे हों. बहुत बाद, जब थोड़ा बड़ा हो गया तो एक दिन मैने पिताजी से पुछा: हमलोग भी तो मिडिल क्लास ही हुए न? उन्होनें बहुत स्थिर स्वर में कहा, नहीं लोअर मिडिल क्लास.
Wednesday, October 21, 2015
दरभंगा, भारती भवन और स्टेंडिंग क्लब
हम भाई बहन यदा कदा स्कूल से लौटते हुए इसी भारती भवन में पिताजी से मिलने पहंुच जाया करते. उन्होने कभी हमसे अचानक आने का अभिष्ट नहीं पुछा, न ही हमने कभी कुछ मांग रखी. हमेशा हमारे आने पर बिना कुछ पुछे कहे शिवशंकर को याद किया जाता और हम उसी अरविंद मार्केट के और भीतर दरभंगा के उन दिनों के सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट में रसगुल्ले या फिर सिंघारा या वहां की मशहूर दही कचौड़ी की लुत्फ उठाने चल पड़ते.
आज Vidyanand Jha ने भारती भवन का जिक्र कर मन को उसा वैचारिक आकाश की तरफ मोड़ दिया, सच में कितनी जरूरत आज है हमे ऐसे स्टैंडिंग क्लबों की.
Tuesday, October 20, 2015
Review: Redmi 2 Prime 16 GB
I purchased a Redmi 2 Prime 16 GB last month. It was smoothly delivered by Snapdeal with a bill dated 19th of September 2015 ( IMEI No 867935020560040). However, soon I realised that the internet function was not working on the phone. It was, however, working on wifi. I thought this must be either a fault with the sim card or service provider's fault. I contacted my service provider for the mobile data and spent long hour at the shop. The technician said this might be due to outdated software installed in the phone and i should contact the RedMi 2 service center for updating software. On 17th October 2015, i went to the local Red Mi service centre at Surat. After a long and arduous wait for about an hour, my token number blinked on the digital screen and i was at the counter explaining my problem. the mobile was handed over to the tecnician who declared software issue. Receipt was handed back to me with a request to come back and collect the mobile later. My second trip to the service centre was yesterday (19-10-2015) to collect the phone. The scene at the data centre was pathetic (with net down and customers yelling). we were asked to wait. The wait prolonged. Finally with a lot of request the mobile was handed back to us. After reaching home, we found the problem was not solved. No internet in the phone, no browser opening, no google play store. Basically net function was not working. Today, again went back to the service centre. Again spent more than one and half hours ( 10.00 AM to 111.30 AM) and finally they said the phone will have to be deposited for some motherboard issue. Now, i suppose another one month wait. The experience has been horrible.
Monday, October 12, 2015
मिनाक्षी और जे की हरी भरी कला
मिनाक्षी और जे की हरी भरी कला दुनियॉं
मिनाक्षी जे एक कलाकार हैं और जे सुशील
उनके पति पेशे से पत्रकार. इस दम्पति से मेरा परिचय फेसबूक के माध्यम से ही हुआ जब ये दोनो बिहार और झाड़खंड के अंदरूनी ईलाकों में अपनी फटफटिया पर सबार एक अनोखी यात्रा पर थे. इस बात के छह आठ महिने तो हो गये होंगे. ये दोनो प्राणी गॉव, देहात, कस्बा जहां भी जाते किसी के घर रूकते और वहां केस्कूल, पुलिस स्टेशन, संथाल टोले, जैसे गैर व्यक्तिगत जगहों पर किसी दीवाल को चुन कर वहीं के लोगों की मदद से पेंटिग किया करते. फिर, इस अनुठे अनुभव को इसके फोटू को अपने ब्लाग आर्टोलॉग पर और फेसबूक जैसे माध्यम से इंटरनेट पर शेयर करते. इन सुंदर चित्रों को इनके मेजवान भी फेसबूक आदि पर चिपकाते. और रंग बिरंगी दिवारों की दुनियॉं हमारे सामने तैरने लगी. ये उन्हीं दिनों की बात है जब क्या देश और क्या बिदेश, क्या सोशल मीडिया क्या मेन स्ट्रीम मीडिया हर जगह एक दूसरी किस्म का बिहारी दीवाल चक्कर लगा रहा था, लोगों की जुबान पर चढ़ा अस्मिता की राजनीति एवं पिछड़ेपन की छौंक लगा रहा था. वह दीवार बिहार राज्य के किसी स्कूल के परीक्षा भवन की थी जिसपर परिजन जद्दोजहद के साथ लटके हमें शिक्षा प्रणाली के खोखलेपन से रूबरू करा रहे थे. वह दीवार भले ही बिहार के किसी जगह की रही हो पर मीडिया में तैरते ये अक्स शिक्षा प्रणाली की बदहाली, इस बाबत हमारे अविश्वास और इसे सवभर्ट करने की सार्वभौमिक इक्छा के वाहक के रूप में तैर रहे थे. साइकोलॉजी में एक शव्द है प्रोजेक्शन. लोग अपनी दमित इक्छाओं के अक्स के रूप में बाह्य हकीकत को रूपांतरित कर संसार को आंकते है.
खैर, तो उन्हीं दिनों मिनाक्षी और जे की सुंदर तथा अंतर्दृष्टि से भरी दीवारों से मेरा परिचय हुआ था, इसी आभासी दुनिया में.
इनके कला के सौंदर्यबोध की बात मैं यहां नहीं करूंगा पर दो बातें खास तौर पर ध्यान खिंचती है. पहला तो इसका सझिया स्वरूप जो मूलत: और अपनी समग्रता में गैर-व्यक्तिगत है. अंग्रेजी का सहारा लेकर कहें तो पार्टिसीपेटरी एंड पब्लिक आर्ट. ऐसी बात नहीं कि इस कला की अपनी परंपरा नहीं रही है या इसका आकाश नहीं हो. पर, भारत में इसकी बानगी देखने में नहीं मिलती. यहां गैर व्यक्तिगत कला को या तो लोक कला के रूप में हम चर्चा करते हैं या फिर, किसी बड़े सामाजिक संकट बाली घटना के समय किये गये राजनीति प्रेरित कला की अभिव्यक्ति के तौर पर. यदि हम अपनी दृष्टि को थोड़ा विस्तार देने की जहमत उठायें तो सड़क पर दिखाई देती साईनबोर्ड, सिनेमा के पोस्टर, विग्यापन और मजदूरों के बच्चों के हाथों कभी पेंसिल से , कभी सूर्खी से, कभी ईंट से या कभी चॉक से बनायी आड़ी तिरछी रेखाओं में कला का गैर व्यक्तिगत चेहरा देख लेते हैं. पर, मिनाक्षी और जे के प्रयोग इनसे परे जाते हैं. यह लोक कला तो नहीं है पर भागेदारी के स्तर पर सझिया है, लोक तांत्रिक है. यह सिनेमा का पोस्टर नहीं पर पब्लिक आर्ट है. राजनीतिक घटना के चौखटे में बंधा हुआ तो नहीं पर हमारी स्थापित मान्यताओं और समझ के साथ सीधे सीधे साक्षातकार करता उसे झंकझोड़ने को मुखातिब जरूर है. इस रूप में स्थापित दावों को तोड़ता नये प्रतिदावों को आकार देती कला.
दूसरी खास बात है इस कला का धरातल. कलाकार दम्पत्ति दिल्ली बासी हैं पर, अपनी जमात के कलाकारों और पब्लिक आर्ट् के प्रेक्टिसनर्स से भिन्न इनके कला का संदर्भ और जमीन महानगरीय समाज और उसकी अभिजात्यता में सिमटा हुआ नहीं है. यहां गॉव देहात, कस्बे और छोटे शहर सब बसते हैं. यहां इन समाजों और इनकी समकालीनता महज चित्रों में ही नहीं है यहां शब्द और चित्र दोनों हैं. अनुभव और रंग, आप और हम, लकीर और फकीर, आज और कल.सब एक दूसरे से मिले, हर एक अपने वजूद के साथ सांस लेता.
यदि आप दिल्ली या इसके आसपास हैं तो आज कल इस दम्पत्ति के साथ इनके कला यात्रा में भागेदारी कर सकते हैं, लोधी रोड स्थित इंडिया हैबीटेट सेंटर में जहां इनकी अनोखी कला प्रदर्शिनी अक्टूबर भर चलेगी, आपकी शिरकत के लिये. मैंने फेसबूक पर बहुतेरे परिजनो और उनके बच्चों को चहकते देखा है.
Thursday, September 24, 2015
Wednesday, September 16, 2015
हॉफ सेट चाय: लाइब्रेरी स्पेशल और तीन मुर्ती
यह उन दिनों की बात है जब लाइब्रेरी स्पेशल चला करता था. दिल्ली विश्वविद्यालय से दोपहर बाद खुलता था और सभी प्रमुख लाइब्रेरी एवं आर्काइब भी जाया करता. इसी लाइब्रेरी
स्पेशल में पहले पहल देखा किया उसे. डी स्कूल के स्टाप पर बस में आयी वह. गहरे कत्थई दुपट्टे और बहुत हल्के क्रीम कलर की सूती सूट. सूट का रंग कुछ यूं कि किसी बहुत बड़े दुध के थार में एक चुटकी भर चंपई मिला दिया गया हो.
ये मेरा उस बस में पहला दिन था. ये मेरा तीन मुर्ती का भी पहला दिन था. अब तक यह सोचा करता हूं कि यह महज संयोग तो न था कि तीन मुर्ती के गेट पर उतरने बाले उस दिन महज हम दोनों ही थे. पहल उसने ही की थी, शायद तकाजे के लिये ही. एक बेहद संतुलित मुस्कान के साथ जो उस खाली बर्तन की तरह जिसमें चाहे आप जितनी कल्पना, जितने सपने भर दें, वह कभी लवरेज नहीं हो.एक ऐसी ही आत्मीय मुस्कान. तीन मुर्ती के विशालकाय एतिहासिकता की ताकीद कराता गेट, उसके अंदर जतन से संवारा गया उतना ही विशाल लॉन और उसके पीछे, नजर के दूसरे छोड़ पर एक भब्य इमारत. नेहरू जी का घर.
मैं मुस्कान को जेहन में लपेटे अपनी संकुचाहट के साथ उसके पीछे हो लिया. मुझे ठीक ठीक याद है वह उस दिन चॉंद का फांसी अंक देख रही थी, पहले फ्लोर पर माइक्रोफिल्म रीडर पर. मैं चुपचाप उत्सुकता से उसे देख आया था. यह कहना मुश्किल कि मैं लाइब्रेरी से रुबरु हो रहा था या फिर यह जानने कि वह क्या कर रही है. यह भी ठीक ठीक नहीं कह सकता कि मैं किस बात से अधिक चमत्कृत था: माइक्रोफिल्म रीडर से या फिर चांद के फांसी अंक की वह तस्वीर जो उस रीडर के पटल पर उस पल अपने धुंधलके में चमक रही थी. यह सिलसिला चल पड़ा. मैं चुपके से देख आया करता कि वह क्या पढ़ रही है. और, धीरे धीरे उस पुस्तकालय के कोनों से लगाव वढ़ने लगा. मैन्युस्क्रीप्ट सैक्शन में जहां मुझे यह विश्वास था कि महज नेहरू और कांग्रेस के दस्तावेज होंगे वहां वह माखन लाल चतुर्वेदी के खतो किताबत में मशरूफ पायी जाती. माइक्रोफिल्म पर सावरकर और मुंजे की हस्तलिखित दस्तावेज में आंख डूबोए मिलती और, ब्रिटिश हुकुमत द्वारा बैन किये प्रतिवंधित साहित्य गदर की गूंज के गुरूमुखी को उतारते हुए भी मुझे वो याद है. ऐसा नहीं कि उसे मेरी चोरी का पता नहीं हो. उसने बहुत बाद में मुझे बताया था कि लड़कियों के पीठ पीछे भी दो आंखे हुआ करती हैं और फिर उसने एक बहुत आश्वस्त करने वाली भाव प्रकट की थी. कुट्टी के कैंटीन के बाहर अहाते में आटम ब्रेक के बाद वह पहला दिन था. हम एक दूसरे से अरसे बाद मिल रहे थे. उसने ही कैंटीन चल चाय पीने का प्रस्ताव रक्खा था. हवा में हल्की रेश्मी ठंडक आ गयी थी. हॉफ सेट चाय टेबल पर आ चुका था. चाय प्याले में उड़ेलते हुए उसने पुछा था कि मैं आजकल क्या पढ़ रहा हूं. फिर, यह भी कहा था कि अगले कुछ सप्ताह वह जेनयु की लाइब्रेरी में दिनमान के साठ के दशक की प्रतियां ओर मारवाड़ी लाइब्रेरी में कुछ समय बिताएगी. फिर हम रघुबीर सहाय और 'शेखर' की बात करने लगे. चाय के बाद उस शाम मैं अपने कमरे देर से लौटा.
Thursday, September 10, 2015
Artists Residency Programme in village Chanka, Purnea, Bihar.
Girindranath Jha is a dynamic young man and quite passionate about his fields and crops. Earlier, he was a journalist with leading hindi news papers but left the urban life style and occupation for his love of farming, region and rural life. He now divides his time between Purnea and his village, Chanka which is located some 25 kms from the small town of Purnea. The residency will be located in the village Chanka.
He may be contacted at girindranath@gmail.com
Below is his write up posted on different social media plateform.